मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण अनिवार्य : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण अनिवार्य : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को नई दिल्ली एवं करोल बाग जिलों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ता के भीतर वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता विकसित करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही वह धुरी है, जो संगठन के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संकल्पित होता है, तब राष्ट्र निर्माण का संकल्प सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने तक विचारधारा का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अंग, बंग और कलिंग से लेकर गंगोत्री से गंगासागर तक, हर ओर सेवा और सुशासन का कमल खिला हुआ है। यह भाजपा के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अटूट परिश्रम का ही परिणाम है।इस अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें