मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पेनोरमा, स्मारक निर्माण और विकास कार्यों की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के उद्देश्य से 12 स्थानों पर पेनोरमा, स्मारक, संग्रहालय निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा की है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान के लोक देवी-देवताओं, योद्धा-महापुरूषों, संत-महात्माओं के व्यक्तित्व एवं जीवन से जुड़ी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है एवं इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्य कराए जाएंगे जिससे युवा पीढ़ी को इन महापुरुषों के जीवन से रूबरू होने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिल सकेगा।उन्होंने ने बताया कि करौली जिले के महावीर जी में श्री महावीर जी पेनोरमा, अजमेर में जैन मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज पेनोरमा, डीडवाना-कुचामन के कालवा में श्री भक्त शिरोमणि करमा बाई, बीकानेर के कतरियासर में श्री जसनाथ जी, बालोतरा के बायतू में श्री खेमा बाबा, चित्तौड़गढ़ में श्री भामाशाह, जोधपुर में श्री राव चन्द्रसेन, भरतपुर में श्री गोकुला जाट, जैसलमेर में जैसलमेर पेनोरमा का निर्माण राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा। साथ ही, श्री ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य, जयपुर जिले में राजस्थान के वीर-वीरांगनाओं के योगदान के प्रदर्शन हेतु स्वांतत्र्य वीर संग्रहालय और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में गांवों के योगदान की स्मृति में ‘स्वांतत्र्य गांव’ स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें