मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राजस्थान में चल रही विकास परियोजनाओं, निवेश की संभावनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर सहयोग के लिए राजस्थान की जनता की ओर से हृदय से आभार भी व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक पटल पर एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान भी गत डेढ़ वर्ष से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार "डबल इंजन" की शक्ति के साथ हर वर्ग किसान, युवा, महिला, गरीब और वंचित के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में राजस्थान को और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का कोटिशः आभार प्रकट किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें