मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

आधुनिक हथियारों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ने बढ़ाया सेना का मनोबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आधुनिक हथियारों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ने बढ़ाया सेना का मनोबल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 78वें सेना दिवस के अवसर पर महल रोड पर आयोजित भव्य सेना दिवस परेड में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ भारतीय सेना की सामरिक क्षमता, आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक रक्षा संसाधनों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखा और सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना की।सेना दिवस परेड में विभिन्न टुकड़ियों की अनुशासित मार्चिंग, स्वदेशी तकनीक से लैस हथियार प्रणालियों और सैन्य कौशल के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है और उसकी बहादुरी व समर्पण पर पूरे देश को गर्व है।परेड के दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आधुनिक सैन्य उपकरणों और रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा क्षेत्र की प्रगति को दर्शाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेना के शौर्य को नजदीक से देखा और जवानों का अभिनंदन किया।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें