मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के आसमां में बादलों का डेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के आसमां में बादलों का डेरा

राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के आसमां में बादलों का डेरा

जयपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जयपुर समेत पूरे राजस्थान के मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। मौसम परिवर्तन की वजह से आमजन को आधे फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है। देश सहित प्रदेश के मौसम में तेजी के साथ बदलाव आ रहा है। दिन और रात के समय में काफी बड़ा बदलाव आ गया है, दिन का समय ज्यादा होने के कारण सूरज की तपन ज्यादा समय तक रहने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले जिलों में जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, फलौदी का नाम शुमार हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अब तापमान 30 डिग्री से अधिक हो चुका है। माना जा रहा है कि प्रदेश में अगले सप्ताह तक तेज गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा। कई स्थानों पर अभी से पंखे चलने लगे हैं। प्रदेश के जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सवेरे आसमान में बादलों का डेरा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम में हो रहे बदलाव एक दौर अंतिम सप्ताह में भी देखा जा सकता है। आखिरी सप्ताह में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि विशेष परिवर्तन के अब कोई आसार नहीं हैं। बीती रात अजमेर में 17.3, अलवर में 10, जयपुर में 17.4, जैसलमेर में 19.3, कोटा में 16.8, उदयपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तेज गर्मी करने के पीछे इंटेनसिटी (तीव्रता) वाले पश्चिमी विक्षोभ है। इन विक्षोभ के कारण ही आंधी चलती है और ओले, बारिश का दौर चलता है, जिससे मार्च-अप्रैल में तापमान कंट्रोल रहता है। इस बार राजस्थान समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कोई स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को नहीं मिला है। इसके कारण इन राज्यों में भी गर्मी तेज हो गई। राजस्थान में पिछले दो दिनों से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन 26 फरवरी से इसमें फिर बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उत्तर भारत में एक कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवा की दिशा पश्चिमी हो जाएगी। इससे पाकिस्तान से गर्म हवा राजस्थान में आने लगेगी और तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा |

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें