मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:18 · नई दिल्ली संस्करण

कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

हजारीबाग। जिले के दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई।घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से वहां बड़ा नुकसान टल गया।आधिकारिक तौर पर आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक विकास यादव और कपड़ा दुकान मालिक अजीत कुमार मेहता के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें करीब 80 से 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय रेस्टोरेंट मालिक विकास यादव इमारत के निचले हिस्से में सो रहे थे। उन्होंने धुआं देखकर बाहर निकलने पर देखा कि पूरी दुकान आग की चपेट में है। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को आग के प्रति सतर्क किया। इसके बाद हजारीबाग फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकलकर्मियों ने रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।थाना प्रभारी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर