मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

कपड़ा दुकान में लगी आग से 25 लाख रुपये का माल जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कपड़ा दुकान में लगी आग से 25 लाख रुपये का माल जला

जौनपुर ,27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मानिक चौक पर एक कपड़े की थोक दुकान में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितिओ में आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये का तैयार माल जलकर खाक हो गया।यह दुकान राजेंद्र प्रसाद के बेटे अरविंद कुमार की है, जो मूल रूप से दूधुरा गांव के निवासी हैं। अरविंद कुमार के अनुसार, आग लगने के समय दुकान में कुल 25 लाख रुपये का माल मौजूद था। देर रात शटर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि, तब तक दुकान में रखे कपड़े, बिल, नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। बुधवार को जानकारी लेने पर एफएसओ नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। दुकान मालिक के अनुसार शादी-विवाह के सीजन के कारण दुकान पूरी तरह भरी हुई थी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और दुकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें