मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

दसवीं की छात्रा की चाकू से हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दसवीं की छात्रा की चाकू से हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा

हावड़ा, । पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आंदुल क्षेत्र में बुधवार रात दसवीं कक्षा की एक छात्रा की कथित प्रेम संबंध के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना आंदुल के खटीर बाजार-चांदनीबागान इलाके की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 27 वर्षीय आरोपित समीर दास का छात्रा से परिचय था और दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि संबंधों में तनाव और कथित दबाव के कारण आरोपी ने छात्रा पर हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित ने जेब से चाकू निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटे तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को अपनी आंखों के सामने देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे डोमजुड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृत छात्रा आंदुल के दक्षिण महियाड़ी चांदनीबागान क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं, आरोपित समीर दास मूल रूप से बीरभूम जिले के मयूरेश्वर का निवासी है और हावड़ा के जालान कॉम्प्लेक्स इलाके में काम करता था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उसकी छात्रा से पहचान हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाना और हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है और उसके स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें