मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का दावा महागठबंधन की होगी भारी जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का दावा  महागठबंधन की होगी भारी जीत

पटना।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। इस लोस सीटों ते बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता एक जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार से बीजेपी का सफाया हो गया है। और महागठबंधन हर पहले चरण के चारों सीट पर जीत रही है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि, महागठबंधन भारी जीत की ओर अग्रसर है। मैंने पूरा रिपोर्ट देखा है। सभी सीटों पर सभी मतदाता गोलाबंध होकर महागठबंधन को वोट दे रहे हैं। वहीं महागठबंधन के सफाया को लेकर उन्होंने कहा कि, एनडीए का सफाया हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आज के हो रहे मतदान पर कहा सभी जगह उम्मीदवार लड़ रहे हैं अभी तक जो रिपोर्ट है शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है । बीजेपी के 40 की 40 सीटों के जितने के बयान पर कहा कि तो फिर परेशान क्यों है, काहे घूम रहे हैं, जाकर आराम करें, बहुत धूप है। अगर वैसे ही सब कुछ मिल जाए तो फिर परेशान होने की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा कि, भाजपा वाले परेशानी में हैं, बौखलाहट में हैं, घबराहट में हैं। 400 जीत रहे जनता के मत पर नहीं जीत रहे हैं कोई आदमी कैसे बता सकता है कि हम लोग 400 जीत रहे हैं हम लोग एक चुनाव लड़ते हैं देश के चुनाव में 400 सीट जीतने की बात तकिया कलाम है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक प्रक्रिया है उसे प्रक्रिया के तहत वह लिस्ट चला गया है एक बैठक संभावित थी 13 को बैठक नहीं हो पाई सूची तैयार है लेकिन वह यहां कोई घोषणा नहीं कर सकता है क्योंकि यहां हाईएस्ट बड़ी है। जिससे अप्रूवल मिल जाता है तभी उसकी घोषणा हो पाती है कोई परेशानी की बात नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें