मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:26 · नई दिल्ली संस्करण

अन्नामलाई का U-Turn! CJP से किनारा, बोले- उनका एजेंडा अलग है, PM Modi पर कहा...

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने CJP पर अपना स्टैंड साफ किया है। कृष्णगिरि में उन्होंने कहा, हम कभी भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन नहीं करते, उनका एजेंडा अलग है। हाल ही में उन्होंने CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा था। अब उन्होंने PM मोदी के अच्छे कार्यों का समर्थन किया और कहा कि उन्हें देशभक्ति पर किसी के उपदेश की जरूरत नहीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
अन्नामलाई का U-Turn! CJP से किनारा, बोले- उनका एजेंडा अलग है, PM Modi पर कहा...

चेन्नई: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर अपने स्टैंड पर बड़ा यूटर्न लिया है। राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान से ठीक पहले अन्नामलाई ने साफ कर दिया है कि वह कभी भी CJP का समर्थन नहीं करेंगे। गुरुवार को कृष्णगिरि में वी द लीडर्स फाउंडेशन के 'महिला विकास सम्मेलन' में बोलते हुए अन्नामलाई ने कहा, "हम (We The Leaders) CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन नहीं करते। उनके उद्देश्य हमारे उद्देश्यों से अलग हैं।" अन्नामलाई का यह बयान उनके पिछले बयान से बिल्कुल उलट है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की आलोचना की थी। 



उन्होंने कहा था, "हो सकता है मैं उनके तौर-तरीकों से सहमत न होऊं, लेकिन जो सवाल वे उठाना चाहते हैं, उस मामले में मैं पूरी तरह से CJP का समर्थन करता हूं।" उस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर राष्ट्रवाद से पीछे हटने का आरोप लगाया था। अपने नए बयान में अन्नामलाई ने बीजेपी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि उन्हें देशभक्ति पर किसी के उपदेश की जरूरत नहीं है।" मुझे देश के कई राज्यों में रहने और काम करने का अनुभव है। मैं भारत की एकता और संप्रभुता को समझता हूं। इसलिए मुझे देशभक्ति पर किसी के लेक्चर की आवश्यकता नहीं है। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर बोलता हूं," उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह 5 जून 2026 को ही बीजेपी छोड़ चुके हैं, इसलिए उनके बयानों को पार्टी की आधिकारिक राय न समझा जाए।



विवादों के बीच अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह दिखाया। उन्होंने कहा, "हम देश के लिए PM मोदी द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं, लेकिन जो कदम गलत लगते हैं, उन पर सवाल उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।" साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर समूह को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास को कम करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर देश की संप्रभुता को कोई खतरा है, तो आपके पास IB और RAW जैसी संस्थाएं हैं। उनका इस्तेमाल करें और दोषियों को जेल में डालें। सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत बातें न फैलाएं।"



अन्नामलाई ने CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि किसी भी गिरफ्तारी को कानून के अनुसार और उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ही किया जाना चाहिए। बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी, जिस पर अन्नामलाई ने सवाल उठाए थे। उन्होंने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से डी-नोटिफाई करने और जमानत प्रक्रिया में 8 जमानतदारों को स्वीकार न करने पर भी केंद्र से 5 सवाल पूछे थे। अब अपने नए बयान से अन्नामलाई ने साफ कर दिया है कि वह CJP के प्रदर्शन के तरीके और एजेंडे से खुद को पूरी तरह अलग रख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर