CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर पथराव के बाद, अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं पर जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ियो में तोड़फोड़ की।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं पर जयपुर में हमला हो गया वे बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव की राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान उनका ग्रामीणों से आमना-सामना हुआ. ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर खदेड़ दिया. सीजेपी पदाधिकारियों की गाडिय़ों पर भी पथराव किया गया. ग्रामीणों ने गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए. सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता थे. वहीं, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सीजेपी का मुखौटा पहनकर खुद ही अपने पर हमला करा रहे हैं।
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है. ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी और स्कूल का निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लेने की मांग रखी है. ऐसा नहीं होने पर पूरे राजस्थान में आंदोलन करने और शिक्षा मंत्री दिलावर के इस्तीफे की मांग की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा जिस गांव में वे निरीक्षण करने पहुंचे. वहां बच्चे विकत हालात में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
मंत्री बेढम से इस बारे में पूछा तो जवाब मिला, कांग्रेस के लोग डुप्लीकेसी कर इस तरह की परिस्थितियां पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. वे जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में जुटे हैं. कांग्रेस का ध्यान जनहित के कामों पर नहीं है. कांग्रेस कार्यकर्ता सीजेपी का मुखौटा पहनकर खुद ही अपने आप पर हमला करवा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का भी आरोप लगाया और कहा, जनता इसका जवाब देगी।




