मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर पुलिस छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर पुलिस छावनी में तब्दील

पूर्णिया। पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पूरे शहर में हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सिविल कोर्ट आने-जाने वाली मुख्य सड़क को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है तथा आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 12 बजे के बाद सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।मौके पर पूर्णिया सदर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बम स्क्वायड टीम और श्वान दस्ते द्वारा परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है। कई थानों के प्रभारी एवं सैकड़ों पुलिस जवान सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और आसपास के रास्तों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।फिलहाल कोर्ट का नियमित कामकाज बाधित है। परिसर में स्वाभाविक रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है, हालांकि वकीलों और कर्मचारियों की सीमित मौजूदगी बनी हुई है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर ईमेल के जरिए इस प्रकार की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। यदि यह धमकी फर्जी साबित होती है तो यह भी गंभीर विषय है कि आखिर ऐसी हरकतें कौन और क्यों कर रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आज कोर्ट का नियमित कार्य किस प्रकार संचालित होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें