मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

सीहोरः मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पवर्षा कर शहरवासियों ने किया का आत्मीय स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीहोर, 26 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को सीहोर में

रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित

कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव की जन आभार

यात्रा के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर उनका

आत्मीय स्वागत किया। नगरवासियों में मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा में

भारी उत्साह था। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे वृद्धजन शामिल हुए

और सभी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनन्दन करने के लिए आतुर दिखे।

मुख्यमंत्री

डॉ यादव की जन आभार यात्रा कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर पान चौराहा,

लीसा टाकीज चौराहा, होते हुए तहसील चौराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान नगर की

अनेक सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा व्यापारिक

संस्थाओं के साथ ही सभी वर्गों के नागरिकों, बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों

ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री

यादव ने भी पुष्प वर्षा कर नागरिकों का अभिनंदन किया और इस आत्मीय स्वागत

के लिए आभार व्यक्त किया।

जन आभार यात्रा

के दौरान सीहोर के नागरिक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर भाव-विभोर हो उठे।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी

ने अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का

अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के दौरान लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बे मार्ग पर

जगह-जगह बनाए गए मंचों से नागरिको ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव

का स्वागत किया। जन आभार यात्रा में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष

प्रिंस राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री

डॉ यादव ने कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय

योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अनेक हितग्राहियों ने अपने

हाथों में धन्यवाद भैयाजी, धन्यवाद मुख्यमंत्री जी लिखी तख्ती लेकर

मुख्यमंत्री डॉ यादव को आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें