लोकसभा चुनाव की बजी डुगडुगी,धनबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार का संशय बरकरार
लोकसभा चुनाव की बजी डुगडुगी,धनबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार का संशय बरकरार
रांची: लोकसभा चुनाव 2024 की डुगडुगी बज गई है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होना है। ऐसे में झारखंड की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी कर चुकी है। लेकिन अब तक धनबाद, चतरा और गिरिडीह लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने नहीं की है। जानकारी के अनुसार अपने उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कुछ नेता दिल्ली में पार्टी के आलाकमान के पास मुलाकात करने पहुंचे हैं। फिलहाल धनबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर मंथन चल रहा है। उम्मीदवारी के दावेदारी करने वालों में तीन बार सांसद रहे पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह के अलावा सरोज सिंह का नाम भी शामिल है।





