मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई से चुरायी 10 लाख की घड़ियां माेतिहारी के घोड़ासहन से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। मुंबई में घड़ी दुकान का शटर काटकर 25 लाख की

घड़ियां चोरी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने जिले के घोड़ासहन व

शिकारगंज थाना पुलिस के सहयोग से देर रात शिकारगंज के परेवा गांव में अनीता

देवी व घोड़ासहन के हसन नगर में मोबिन देवान के घर में छापेमारी करते हुए

करीब दस लाख रुपये मूल्य की घड़ियां बरामद की है।

जानकारी के अनुसार

चोरी के उक्त मामले में मुंबई पुलिस ने मोबिन देवान सहित तीन लोगों को

मुंबई में ही गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ के दौरान घोड़ासहन के शटरकटवा

गिरोह के शामिल होने की बात कही थी,जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसकी

निशानदेही पर उसके घर से चोरी की घड़ियां बरामद की है। उसके घर से चोरी के

60 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी गयी

है। सभी मोबाइल भी चोरी के हैं।

मोतिहारी पहुंची मुंबई पुलिस के

अनुसार बीते 19 जुलाई की अहले सुबह शटरकटवा गिरोह के शातिरों ने मुंबई में

एक घड़ी शोरूम से करीब 25 लाख की घड़ियां चुरा ली थीं। अनुसंधान के क्रम

में शटरकटवा गिरोह के शातिर मोबिन देवान सहित तीन को मुंबई में गिरफ्तार

किया गया, जबकि अन्य चोरी की घड़ियां लेकर घोड़ासहन पहुंचे व मोबिन के घर

में छुपा दी।जिसके पुलिस मोबिन को लेकर सोमवार को घोड़ासहन व शिकारगंज

पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर चोरी की घड़ियां व मोबाइल

बरामद की।

थानाध्यक्ष शंभू मांझी ने बताया कि बरामद घड़ी व मोबाइल

को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गयी। दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने 53 लाख

रुपये के आइफोन चोरी मामले में घोड़ासहन से एक शातिर को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें