मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

21 हजार दीपों से जगमग होगा चित्रकूट, परिक्रमा क्षेत्र एवं रामघाट पर दिखेगा ऐतिहासिक नजारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

चित्रकूट/सतना। अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के पांच अगस्त को हो रहे

भूमि पूजन को लेकर दुनिया भर के रामभक्तों में उत्साह है। मध्यप्रदेश में

यह उत्साह चरम पर है और प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा

है। वहीं, पांच अगस्त को प्रभु श्रीराम की कर्मभूमि एवं धर्मनगरी चित्रकूट

के प्रत्येक परिवार द्वारा पांच-पांच दीपक जलाने का संकल्प लिया गया है।

इसके साथ ही कामतानाथ प्राचीन मुखारविंद से लेकर पूरे परिक्रमा क्षेत्र में

एवं रामघाट पर कम से कम 21 हजार दीपों की लडिय़ों से चित्रकूट क्षेत्र को

जगमग करने का फैसला भी लिया गया है।

दरअसल,

रामायणी कुटी में मंगलवार को कामदगिरि प्रमुख द्वार से महंत मदन गोपाल दास

जी महाराज, रामायणी कुटी के महंत राम ह्रदय दास जी महाराज, दीनदयाल शोध

संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, नगर पंचायत सीएमओ रमाकांत शुक्ला, भाजपा

जिला अध्यक्षचंद्रप्रकाश की मौजूदगी में आयोजन को लेकर एक प्रमुख बैठक हुई,

जिसमें निर्णय लिया गया कि कामतानाथ प्राचीन मुखारविंद से लेकर पूरे

परिक्रमा क्षेत्र में एवं रामघाट पर कम से कम 21 हजार दीपों की लडिय़ों से

चित्रकूट क्षेत्र को जगमग किया जाएगा। इसके अलावा नगर के विभिन्न मठ

मंदिरों में पांच अगस्त को दिन में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया

जाएगा। कई स्थानों पर अखंड रामायण का पाठ शुरू कर दिया गया है। सभी

मठ-मंदिरों, संस्थाओं एवं प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग भी लगाई गई है।

दीनदयाल

शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि पूरी दुनिया में जो भी

लोग भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं, उन सबके लिए यह गौरव का क्षण है।

हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने हाल ही में धारा 370 को हटते देखा और फिर

भगवान राम का मंदिर बनते देख रहे हैं। श्रीराम मंदिर आंदोलन में जो भक्त

बलिदान हुए हैं, उनकी पुण्याई का प्रतिफल हम सबको मिल रहा है, राम भक्तों

का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। यह पल सही मायने में असली दिवाली का है।

उन्होंने

बताया कि चित्रकूट में नगर से लेकर गांवों तक घर-घर दीपक जलेंगे।

श्रीरामचरित मानस में लंका विजय पर अयोध्या लौटने समय भगवान श्रीराम की

अगवानी के लिए लोगों ने घर-घर दीप माला सजाकर स्वागत का बखान किया गया है,

ठीक उसी तरह चित्रकूट के सभी संत-महंतों, सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक

कार्यकर्ताओं सहित नगर वासियों ने पांच अगस्त को एक और दीपावली का रूप देने

के लिए घर-घर दीप जलाने की कमान थाम ली है, प्रत्येक घर में आटे से दीपक

तैयार करने का आग्रह किया जा रहा है। इसे भव्य रूप देने के लिए लोगों की

अलग अलग जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

महाजन

ने बताया कि 5 अगस्त को भारत रत्न नानाजी देशमुख के आवास सियाराम कुटीर

में प्रसाद वितरण के साथ दीनदयाल शोध संस्थान के राम दर्शन सहित सभी

प्रकल्पों में हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड व प्रसाद वितरण का आयोजन किया

जाएगा। इसके अलावा सभी स्थानों पर लाइटिंग भी कराई जाएगी. उन्होंने

चित्रकूट क्षेत्र के सभी लोगों से घर-घर आटे के दीपक तैयार करके प्रज्वलित

करने का भी संदेश दिया है।

उन्होंने

बताया कि आज चित्रकूट क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य लोगों के साथ परिक्रमा

सामूहिक रूप से की जाएगी, जिसमें परिक्रमा क्षेत्र में सभी लोगों को अधिक

से अधिक दीप प्रज्वलित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रयास यही रहेगा कि

चित्रकूट क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से 21 हजार दीपों का यह संकल्प 51

हजार तक या और उससे अधिक तक पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें