मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में भारत की सीमा के पास चीन को मिला तेल और गैस की खोज के लिए कुआं खोदने का काम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका,। भारत-बांग्लादेश जैसे दो बेहद दोस्ताना ताल्लुकात वाले

मुल्कों के बीच चीन ने सेंध लगा दी है। बांग्लादेश में चीन भारत की सीमा के

पास तेल और गैस की खोज के लिए कुआं खोदने का काम पाने में कामयाब हो गया।

चीन के सिनोपैक इंटरनेशनल पेट्रोलियम सर्विस कॉरपोरेशन को असम के

सीमावर्ती शहर करीमगंज के पास सिलहट-11 और त्रिपुरा के खोई शहर के पास

हबीगंज जिले में रशीदपुर-13 में पेट्रोलियम गैस निकालने के लिए कुओं की

ड्रिलिंग का काम मिला है। इस पर 444 करोड़ 85 लाख 79 हजार 893 टका खर्च

होने का अनुमान है।

बांग्लादेश के वित्तमंत्री अबुल हसन महमूद अली

की अध्यक्षता में बांग्लादेश के सचिवालय में कल आयोजित सरकारी क्रय संबंधित

कैबिनेट समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में

कैबिनेट विभाग के समन्वय एवं सुधार सचिव मो. महमूदुल हुसैन खान ने

संवाददाताओं को बताया कि सिलहट-11 और रशीदपुर-13 में पेट्रोलियम की निकासी

के लिए कुएं, बिजली और ऊर्जा अधिनियम 2010 के अनुसार खोदे जाएंगे। इस संबंध

में सिलहट गैस फील्ड्स लिमिटेड (एसजीएफएल) और सिनोपैक इंटरनेशनल

पेट्रोलियम सर्विस कॉरपोरेशन के बीच समझौते को पूरा करने के प्रस्ताव को

स्वीकार कर लिया गया है। इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें