मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चों का जानलेवा स्टंट, रील बनाने के लिए कई ने पुल से लगाई नदी में छलांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बच्चों का जानलेवा स्टंट, रील बनाने के लिए कई ने पुल से लगाई नदी में छलांग

हाजीपुर। सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ युवाओं और बच्चों को मौत के मुहाने तक पहुंचा रही है। ताजा मामला हाजीपुर और सोनपुर को जोड़ने वाले पुराने गंडक पुल से सामने आया है, जहां कुछ बच्चों का जानलेवा स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे करीब 40 से 50 फीट ऊंचाई से गंडक नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुराने गंडक पुल पर 4 से 5 बच्चे मौजूद हैं। इनमें से दो बच्चे बिना किसी डर के पुल से सीधे नदी में छलांग लगा देते हैं। वहीं एक अन्य बच्चा पहले हिचकिचाता है, लेकिन साथी बच्चों के उकसाने पर वह भी कूदने की तैयारी करता दिखाई देता है। यह पूरा घटनाक्रम किसी मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चिंता जताते हुए कहा है कि लाइक और व्यूज की चाहत में बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट कभी भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। पुराने गंडक पुल के एक छोर पर हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस की निगरानी रहती है, जबकि दूसरे छोर पर सोनपुर पुलिस की मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद बच्चों का इस तरह खुलेआम जानलेवा स्टंट करना पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल पर नियमित निगरानी और सख्ती बरती जाए तो ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाई जा सकती है। गौरतलब है कि इसी पुल से पहले भी कई लोग आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा चुके हैं, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते बचाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें