रांची रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा ओडिशा से बरामद
रांची। रांची रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा को पुलिस ने ओडिशा से बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यह पता चला कि कटक में कुछ बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं और वह बिहार-झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों से बच्चा चोरी करते हैं।
रांची और ओडिशा पुलिस के जरिये की गई छापेमारी में मिले अपराधियों से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि रांची स्टेशन से 12 मई को चुराए गए बच्चे को वे ओडिशा के खुर्दा में बेच चुके हैं। कटक में पूछताछ करने के बाद पुलिस अपराधियों के बयान के अनुसार खुर्दा गई, जहां से उन्होंने नौ माह के शुभम कुमार को बरामद कर लिया। मामले में महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।





