मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल बच्चे की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,

9 फरवरी । हरदा की बीते दिनों अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट

में घायल एक बच्चे की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वह भोपाल के

अस्पताल में भर्ती था। आठ साल का बालक फैक्ट्री के पास ही रहता था। हादसे

के बाद उसे भोपाल के एम्स में रेफर किया गया था। वहीं, चार लापता लोगों के

परिजन शुक्रवार को खरगोन से हरदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि लापता चारों लोग

फैक्ट्री में काम करते थे।

गौरतलब है कि बीते

मंगलवार को हरदा के नजदीकी गांव बैरागढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में

जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में पहले दिन 11 लोगों

की मौत हो गई थी, जबकि हादसे के दूसरे दिन एक मकान में महिला का शव मिला

था। वहीं, अब घायल आठ साल के बच्चे की मौत के बाद हादसे में मृतकों की

संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें से दो मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो

पाई है। उनकी पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं।

इधर,

हरदा फैक्ट्री विस्फोट के बाद से चार श्रमिक लापता बताए गए हैं। मलबे में

से बचाव दल को कोई शव नहीं मिला। खरगोन से दो परिवारों के लोग हरदा पहुंचे।

उनका कहना है कि उनके परिजन फैक्टरी में काम करते हैं, लेकिन हादसे के बाद

से उनकी कोई खबर नहीं है। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। अफसरों ने उन्हें

समझाकर वापस खरगोन लौटा दिया। उन्हें कहा गया है कि जैसे ही जानकारी

मिलेगी, उन्हें खबर कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें