मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ चंद्रकांत सिंह के क्लिनिक में बच्चे की हुई मौत, परिजन ने किया हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। भागलपुर के डॉक्टर चंद्रकांत सिंह के क्लीनिक में सोमवार को ढाई साल के बच्चे मनु राज की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन के द्वारा क्लीनिक में जमकर हंगामा किया गया।

मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि सुबह बच्चे को लेकर क्लिनिक आया था। देर रात से ही बच्चे को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। जिसको लेकर पहले वह नंबर लगाने के लिए सुबह आए। तब बताया गया की दस बजे आप बच्चे को लेकर आएं। जब यह लोग बच्चे को लेकर क्लिनिक पहुंचे तब यहां पर कंपाउंडर के द्वारा सूई दिया गया और उसके बाद स्लाईन भी लगा दिया गया। वहीं बिना बच्चे को डॉक्टर के देखे ही सूई और दवा कंपाउंडर के द्वारा चालू कर दिया गया। वहीं जांच के लिए खून भी निकाल लिया गया और अचानक बच्चें की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन साफ तौर पर कंपाउंड पर आरोप लगा रहे हैं कि गलत दवा देने के कारण बच्चे की मौत हुई है। जिसको लेकर परिजन ने जमकर हंगामा किया।

हंगामा देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी तरीके से शांत कराया। वहीं डॉक्टर खुद कह रहे हैं कि उन्होंने बच्चे को देखा ही नहीं है। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर डॉक्टर ने बच्चे को नहीं देखा तो कंपाउंडर ने आखिर कैसे दवा दे दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें