मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

नौसेना प्रमुख चार दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर, द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 4 जुलाई

तक बांग्लादेश की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा

का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत

करना और नौसेना सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना है।

एडमिरल त्रिपाठी

ढाका में अपने समकक्ष बांग्लादेश नौसेना के प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन के

साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। साथ ही 4 जुलाई को चटगांव में बांग्लादेश

नौसेना अकादमी (बीएनए) में होने वाली पासिंग आउट परेड की समीक्षा भी

करेंगे। यात्रा के दौरान सीएनएस बांग्लादेश सेना और वायु सेना के प्रमुखों,

प्रधान स्टाफ अधिकारी सशस्त्र बल प्रभाग और बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ

नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।

अपनी यात्रा के

दाैरान सीएनएस ढाका के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में प्रतिभागियों को संबोधित

करेंगे और कुछ प्रमुख रक्षा सुविधाओं का दौरा करेंगे। भारत और बांग्लादेश

के बीच नौसेना सहयोग पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है, जिसमें बंदरगाहों पर

जाकर परिचालन संबंधी बातचीत, द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास, क्षमता निर्माण,

क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण पहल शामिल हैं। नौसेना प्रमुख की इस यात्रा से

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच दोस्ती के बंधन और मजबूत होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें