मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने ओरियाना अस्पताल पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने ओरियाना अस्पताल पहुंचे

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को प्रातः काल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर पहुंचे। दोनों मंदिरों में विधिवत दर्शन पूजन कर उन्होंने महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने रविन्द्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी 'दादा' को देखा एवं उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य एवं चल रहे इलाज की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी न रहने पाए और उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। यहां से मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम गए। सतुआ बाबा आश्रम में भी मुख्यमंत्री ने शिवलिंग के दर्शन पूजन किया। ब्रम्हलीन सतुआ बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। यहां पर बटुकों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई।मासूम बच्ची पर लुटाया प्यारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर लौटते हुए सड़क किनारे अपनी मां की गोद में खेल रही एक साल की बच्ची को देख अचानक रुके। उसे लाड़ प्यार करते हुए गोद में उठा लिया। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने काशी की परंपरा के अनुरूप हर हर महादेव का नारा लगा मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सांसद रवि किशन आदि भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें