मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, 690 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, 690 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर जनपद के मिलक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "आज जनपद रामपुर की विकास यात्रा को नई गति और नई दिशा प्राप्त होगी। रामपुर के मिलक और बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में 690 करोड़ से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा।

पूर्ण विश्वास है कि जनसेवा, जनसुविधा और जनकल्याण को समर्पित ये विकासपरक परियोजनाएं रामपुर के विकास को नई गति देंगी, जनजीवन को अधिक सुगम बनाएंगी और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेंगी।"

जानकारी के अनुसार, कुल 102 परियोजनाओं में 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं में मिलक विधानसभा क्षेत्र की 27 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत 199.43 करोड़ रुपये है।

वहीं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 48 परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा, जिन पर 231.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री मिलक विधानसभा क्षेत्र की 8 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 96.30 करोड़ रुपये है। वहीं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिन पर 163.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लगभग 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें