मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। दो दिवसीय दौरे पर शहर में आ रहे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के अफसर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटे रहे।प्रशासनिक अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे वाराणसी पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। पुलिस लाइन से वे वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस जाएंगे। यहां कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन का शुभारंभ करेंगे। वहां डॉक्टरों व ट्रस्ट के लोगों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि देर शाम मुख्यमंत्री सिगरा स्थित खेल स्टेडियम और रोप-वे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें