मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, काशी तमिल संगमम समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, काशी तमिल संगमम समारोह में होंगे शामिल

वाराणसी। काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार अपरान्ह वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में बने अस्थाई हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे वहां पहले से मौजूद जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने उनकी अगुवानी की।पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। 'तमिल करकलाम यानि तमिल सीखें'' की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नमो घाट पर होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि तथा पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकार एक साथ मंच पर प्रस्तुति देकर विविधतापूर्ण भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रदर्शित करेंगे‌। समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें