मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा- चित्रकूट दौरे पर, तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा- चित्रकूट दौरे पर, तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा जिले का दौरा करेंगे। वे यहां महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना महामंत्री चंद्रशेखर की मां जयंती देवी तिवारी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के गेट पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।सीएम योगी लखनऊ से सुबह 10.30 बजे रवाना होंगे और 12.30 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद वे चंद्रशेखर के आवास पर आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।कई वीआईपी नेता होंगे शामिलतेरहवीं संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ राजस्थान और तेलंगाना के कई वीआईपी नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री अनिल राजभर और राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर के आने की पुष्टि हुई है। राजस्थान के मंत्री दिलावर महुआ गांव में 12 घंटे प्रवास करेंगे।मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रमसीएम योगी दोपहर 1.30 बजे बांदा से चित्रकूट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 1.45 बजे देवांगना एयरपोर्ट पहुंचकर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसी दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।शाम 6 बजे मुख्यमंत्री रामघाट पर मंदाकिनी नदी की आरती में सम्मिलित होंगे और फिर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 29 नवंबर, को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें