मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे,समीक्षा बैठक करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे,समीक्षा बैठक करेंगे

वाराणसी,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इससे पहले रविवार शाम को उनका दौरा स्थगित हो गया था। मुख्यमंत्री के शहर में आगमन को देखते हुए पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही तैयारियों में जुट गए। वाराणसी प्रवास में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में 24 जून को प्रस्तावित क्षेत्रीय मध्य परिषद सम्मेलन की तैयारियां परखेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। देर शाम चिंहित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग पर आरओबी के निर्माण कार्य और लालपुर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। यहां स्टेडियम में नया एस्ट्रोटर्फ लगाने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मंगलवार की सुबह रवाना होंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक और मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास को देख सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें