मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट के कार्यों का कल लेंगे जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट के कार्यों का कल लेंगे जायजा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा आएंगे। उनके कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। अब मुख्यमंत्री केवल सेक्टर 50 स्थित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाकर एयरपोर्ट के चालू होने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पुलिस, प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण, पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी विगत कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। वह जेवर एयरपोर्ट के कार्यों का जायजा लेने के बाद सेक्टर 50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद वह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। नोएडा विकास प्राधिकरण ने हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर सुरक्षा के लिए भारी व्यवस्था की गई है। कुछ रास्तों पर यातायात भी डायवर्ट किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें