मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्ला नववर्ष पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्ला नववर्ष पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी रोड शो

सिलीगुड़ी। बांग्ला नववर्ष के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी पहुंच रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को वह शहर में एक पदयात्रा (रोड शो) करेंगी। इस कार्यक्रम के जरिए वह सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार गौतम देव के समर्थन में जनसंपर्क करेंगी।जानकारी के मुताबिक, यह पदयात्रा शहर के सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से शुरू होकर हाशमी चौक तक जाएगी। नववर्ष के दिन इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पार्टी ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी है।रूट का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने इलाके का निरीक्षण भी कर चुके है। उनके साथ डीसीपी (ईस्ट) राणा मुखर्जी, ट्रैफिक डीसीपी काजी शमसुद्दीन और डीसीपी मुख्यालय तन्मय सरकार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल मैदान में उतरने की संभावना है। जिसका भी निरीक्षण किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपनी नेता से मिल सकें, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें