मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने वशिष्ठ नारायण की पुस्तक 'लोकतंत्र के पहरूआ' का किया विमोचन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक 'लोकतंत्र के पहरूआ' का विमोचन शनिवार को 36, हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास पर किया। कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि वशिष्ठ नारायण सिंह जी के लेखों एवं भाषणों पर संग्रहित पुस्तक 'लोकतंत्र के पहरुआ' के विमोचन का अवसर मुझे मिला है।मंच से वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। नीतीश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को बड़ी जिम्मदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये सरकारी काम करेंगे और इसका ऐलान भी कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दादा यानी वशिष्ठ नारायण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं और इसकी घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। इसके बाद नीतीश कुमार ने खुद का दादा के पुराने रिश्ते और स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी बात कही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं लगातार वशिष्ठ नारायण से मुलाकात करने उनके आवास पर आता रहता हूं और इनसे कहता रहता हूं कि हम आपके साथ हैं जबकि वशिष्ठ नारायण बाबू हमसे कहते रहते हैं कि मेरी तबीयत खराब है और उसके बावजूद में इनको आश्वासन देता हूं कि आप ठीक हैं तो उसके बाद इनको भी लगता है कि यह ठीक हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मैं वशिष्ठ बाबू से आग्रह करूंगा कि आप चिंता मत कीजिए और आपको जो कुछ भी कहना है खुलेआम कहिए। अब तो हम आपको बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। कुछ दिन के अंदर ही सारा कुछ तय होने वाला है। अब तो परमानेंट मैं आपको जिम्मेदारी देने जा रहा हूं। अब आपको घर में रहने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब तो आप सरकारी काम करने वाले हैं। अभी मैं इसकी घोषणा क्यों करूंगा, बाद में करूंगा और जल्द करुंगा।लोगों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग जब भी वशिष्ठ बाबू से मिलने आइए और इनसे मिलिए तो कहिए कि आप सही हैं, ठीक हैं और स्वस्थ हैं उसके बाद यह ठीक रहेंगे। वैसे भी इनकी उम्र ही क्या है मैं 73 साल का हूं और आप 79 साल के हैं तो इसमें कहां कोई बड़ी बात है, बस आप स्वस्थ रहें यही हमारी कामना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें