मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने बारिश वाले जिलों में तत्परता से राहत कार्य के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज

बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत

कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र

का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें।

उन्होंने

आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब

प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों

को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य

वित्तीय सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को

हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस संबंध में

अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की

राजधानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, झांसी, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच समेत 20

जिलों में भारी बारिश हो रही है। ज्यादातर जिलोंं में शनिवार से ही बारिश

हो रही है। जिन जिलों में स्थिति खराब हो रही हैं, मुख्यमंत्री ने उन जिलों

के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें