मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम नीतीश, हाजीपुर इंडस्ट्रियल पहुंचकर किया निरीक्षण, शूज फैक्ट्री भी देखी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम नीतीश, हाजीपुर इंडस्ट्रियल पहुंचकर किया निरीक्षण, शूज फैक्ट्री भी देखी

हाजीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने वैशाली जिले के हाजीपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र पहुंचकर कई कारखानों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह हाजीपुर पहुंचकर बिस्कुट फैक्ट्री, शूज फैक्ट्री और चीटर (जैकेट) फैक्ट्री का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने मजदूरों, तकनीशियनों और प्रबंधन से विस्तार से बातचीत की।

बता दें कि इस शूज फैक्ट्री से निर्मित जूते रूसी सैनिकों के लिए निर्यात किए जाते हैं। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपलब्ध कराई गई।

बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले स्थानीय कामगारों से भी मुख्यमंत्री ने बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल, इस चुनाव में बिहार में रोजगार, पलायन और उद्योग बड़ा मुद्दा बना रहा।

विपक्ष इस मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार को घेरती रही। एनडीए सरकार ने इन पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है। चुनाव से पहले वादा किया गया है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, नई कंपनियों को आकर्षित किया जाएगा और पलायन की त्रासदी को खत्म किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी रविवार को किशनगंज में कहा था कि हमारी प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित करना और युवाओं को रोजगार देना है। उद्योग मंत्री होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले, यह संभव नहीं है।

ऐसे में, हमारी प्राथमिकता प्रदेश में उद्योग लगाने की होगी। उद्योग विभाग जल्द ही एक रोडमैप तैयार करेगा और उस पर काम किया जाएगा। हमारी कल्पना है कि लोगों के दैनिक कार्य में जो भी सामान उपयोग में आते हैं, उनका निर्माण बिहार में हो और यहां कुटीर उद्योग की बहुतायत हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें