मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:46 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का किया निरीक्षण

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लासरूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली।

क्लासरूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण तथा ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की स्थापना 1973 में 'बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट' के नाम से सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में शोध एवं प्रबंधन के उद्देश्य से की गई थी। संस्थान में वर्तमान में प्रोफेशनल कोर्स, जो कि स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर का है, संचालित किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में संस्थान ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से ज्यादा प्लेसमेंट के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। संस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में पूर्वी भारत का एक अग्रणी संस्थान है। वर्ष 2025 के टाइम्स बी स्कूल सर्वे में संस्थान ने शीर्ष 15 प्रबंधन संस्थानों में अपना नाम स्थापित किया है।

संस्थान बाजार एवं कॉरपोरेट वर्ल्ड की जरूरत को ध्यान रखते हुए कोर्स का संचालन करता है। संस्थान के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कंप्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है। इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कंप्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं तथा कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे हैं। संस्थान के सारे कोर्स एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से संबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें