मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने की रिंग रोड धुलाई अभियान की शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने की रिंग रोड धुलाई अभियान की शुरूआत

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रिंग रोड पर सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित खैबर पास चौक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित व्यापक सड़क सफाई एवं धुलाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और धूल नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। शहर में नियमित सड़क धुलाई, यांत्रिक सफाई व जमीनी निगरानी को अत्यंत तेज गति और गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। प्रदूषण के विरुद्ध - दिल्ली का युद्ध निरंतर जारी है।रिंग रोड धुलाई अभियान के तहत सड़क, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज साफ करने के साथ-साथ पूरे रिंग रोड के दोनों तरफ के पेड़ों, झाड़ियों आदि की धुलाई की जा रही है। इससे पहले कभी भी पूरे रिंग रोड की एक साथ सफाई व धुलाई नहीं की गई। अभियान के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पूरे रिंग रोड को धूल से नियंत्रित करना और वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें