मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

पालम इलाके में स्कूल बिल्डिंग की मुख्यमंत्री ने रखी नींव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित पालम इलाके को अगले साल फरवरी तक विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक नया शानदार सरकारी स्कूल मिल जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल बिल्डिंग की नींव रखी। यह स्कूल फरवरी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। स्कूल में 50 क्लासरूम, 9 लैब, दो लाइब्रेरी, एक्टिविटी रूम, लिफ्ट के साथ वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाने के अलावा बास्केटबॉल कोर्ट और इंडोर गेम के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां बच्चे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर पाएंगे।

इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल बनाया है। इसका एकमात्र उद्देश्य ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है, ताकि वो देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल ला सकें। अगर आजादी के बाद ही देश भर में शानदार सरकारी स्कूल बन गए होते तो आज हमारे देश में एक भी गरीब आदमी नहीं होता। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी, स्थानीय विधायक भावना गौड़, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें