मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 15 जनवरी । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को

दिल्ली कैंट में डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का निरीक्षण किया। इस

दौरान उन्होंने ने देश को दिए गए एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन और साहस के

साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। एनसीसी ने अपने देश के

युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका

निभाई है।

एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य देश की वर्तमान चुनौतियों

के साथ तालमेल बैठाकर कैडेट्स का सर्वांगीण विकास करना है। सीएम ने समाज

में एनसीसी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने देश के

अंदर नशा मुक्ति, पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ समेत

कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी

कैडेट्स देश और एनसीसी को गौरवांवित करेंगे।

दिल्ली कैंट में डीजी

एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद

रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैंप में आयोजित विभिन्न

गतिविधियों को देखा। मुख्यमंत्री को गेट नंबर-1 से एनसीसी कैंप एरिया तक

पायलट किया गया और डीजी एनसीसी अगवानी की गई।

सबसे पहले केजरीवाल

को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने एनसीसी बैंड का आनंद

लिया और फ्लैग एरिया का दौरा किए। इस कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत की

प्रस्तुति के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ। केजरीवाल ने कैडेट्स के साथ

बातचीत भी की। इस दौरान सीएम केजरीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और

कैडेट्स के साथ ग्रुप फोटो हुआ।

डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप

को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के भविष्य के

रूप में खड़े एनसीसी कैडेट्स के बीच उपस्थित होना मेरे लिए बहुत वर्ग की बात

है। कैडेट्स के पहनावे, चाल और परेड से मैं बेहद प्रभावित हूं और इसके लिए

आप सभी बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2024 की

हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी अनुशासन के गुणों, साहस की

भावना और राष्ट्र सेवा के अवसर प्रदान करता है। हमारा देश अपनी विविध

संस्कृति, विभिन्न भाषाओं और धर्मों के साथ ‘विविधता में एकता’ का एक

उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है। ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य के

साथ एनसीसी भारत के संविधान में निहित देशभक्ति और धर्म निरपेक्ष मूल्यों

को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई है। एनसीसी ने देश के

युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका

निभाई है।

आगे केजरीवाल ने कहा कि एनसीसी के जरिए चुने गए कैडेट्स

को कई देशों के साथ यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाइईपी) के जरिए विदेश जाने का

मौका मिलता है। इससे कैडेट्स को मेजबान देश की संस्कृति और परंपराएं सीखने

के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों का एम्बेसेडर

बनने का भी मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने नशा

मुक्ति, पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ और दहेज

उत्पीड़न समेत कई विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया

है। ऐसा कोई सामाजिक कार्य या जागरूकता अभियान नहीं है, जिसमें एनसीसी ने

अपनी मिसाल नहीं छोड़ी है। इस दौरान सीएम ने एनसीसी कैडेट्स और उनके

प्रशिक्षकों को समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई दी और कहा कि इसी

उत्साह के साथ आप देशवासियों के लिए एक रोल मॉडल बनेंगे और राष्ट्र को नई

ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में

कहा कि वह इस कैंप के लिए चुने गए सभी कैडेट्स को बधाई देते है। उन्हें पता

है कि आप सभी ने यहां तक आने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है।

सभी कैडेट्स एक मुश्किल चयन प्रक्रिया को पास करके यहां तक पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें