मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में 958 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में 958 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री याेगी ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें का किया दाैराविभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटी सहायता राशि

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ जिले में 958 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सहायता राशि भी वितिरित किए। एक लाभार्थी के बच्चे को गोद में लेकर याेगी ने दुलराया भी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार से पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पहले दिन उन्हाेंने सहारनपुर और मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आज मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा किया हैं। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यहां के बाद औरैया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेेंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। याेगी सरकार ने बाढ़ की हर चुनौती से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्राें में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी तैनात टीम की गयी है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर राहत कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिलाधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। योगी सरकार ने बाढ़ की आफत से 1,72, 255 लोगों को राहत दिलाई है। 20 हज़ार से अधिक मवेशियों को शिफ्ट किया गया है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की 14 टीमें, एसडीआरएफ की 15 टीमें और पीएसी की 48 टीमें तैनात हैं। अब तक 1 लाख 20 हज़ार से अधिक सूखा खाद्यान्न पैकेट और 1 लाख 63 हज़ार से अधिक लंच पैकेट बांटे गए। 39 से अधिक लंगर से पीड़ितों को ताजा भोजन परोसा जा रहा है। 38,615 से अधिक लोगों सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

यह जनपद बाढ़ से हैं प्रभावित

वर्तमान में प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, फतेहपुर, भदोही, फर्रुखाबाद, कासगंज शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें