मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की आज बैक टू बैक बैठकें, कई परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन, युवाओं को देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री की आज बैक टू बैक बैठकें, कई परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन, युवाओं को देंगे सौगात

भाेपाल। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज ( गुरुवार को ) बैक-टू-बैक बैठकों और कार्यकर्मों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री आज युवाओं को सौगत देंगे। इसके साथ ही करोंड़ो की परियोजनाओ का भूमिपूजन करेंगे। सीएम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव सुबह 11 बजे वे ग्रामीण नल जल प्रदाय योजनाओं के संचालन और संधारण की नीति के प्रारूप पर प्रस्तुतीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे अमृत 2.0 परियोजनाओं के तहत 74 जल संरचनाओं के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही, वे युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव दोपहर 1:30 बजे 74 बंगले पहुंचेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें