मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे नेवरी मंदिर, भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । डॉ. मोहन यादव मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर

से आयोजित भगवान चित्र प्रकटोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल एवं युवा

कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मुख्यमंत्री डाॅ यादव

का स्वागत किया और महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते

संगठन की गतिविधियों का विवरण दिया।

मुख्यमंत्री

डॉ यादव ने भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

कहा कि मनुष्य का जन्म होता है तो मृत्यु भी अटल है। व्यक्ति के संसार में

आने और जाने के बीच सबसे महत्वपूर्ण है सदमार्ग की ओर जाना। यह हिंदू समाज

का गौरवशाली पक्ष है। जन्म और मृत्यु के बीच की जो यात्रा है उसमें पुण्य

कर्मों के साथ ही अन्य कर्मों और जाने, अनजाने में हुई त्रुटियों के साक्षी

भगवान चित्रगुप्त होते हैं। वे मृत्यु लोक में व्यक्ति के कर्मों का

हिसाब किताब रखते हैं। आज नास्तिक लोगों के पास भी इस बात का कोई उत्तर

नहीं है। जन्म के बाद मृत्यु अवश्यंभावी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा

कि आज गोपाष्टमी है और भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव है। कृष्ण

जन्माष्टमी और गोपाष्टमी ही सबसे महत्वपूर्ण अष्टमी होती हैं। आज भगवान

चित्रगुप्त की अनुकंपा इस कार्यक्रम में आकर मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के इस कार्यक्रम

में उपस्थित बंधुओं को प्रणाम करते हुए यह आशा व्यक्त करता हूं कि जिस

तरह अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं शीघ्र ही भगवान कृष्ण की जन्म

भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का अवसर भी आएगा।

खेल एवं

युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि कायस्थ

समाज हिंदू समाज को दिशा दिखाने वाला समाज है। नेवरी के इस मंदिर प्रांगण

के विकास का कार्य स्वर्गीय कैलाश सारंग के प्रयासों से हुआ। उन्होंने भारत

में कायस्थ समाज को एकजुट करने का कार्य किया। महासभा द्वारा आज

मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन किया जा रहा है। वे आज उत्तर प्रदेश में

चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं। शीघ्र ही कायस्थ समाज का विशाल

सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ यादव को आमंत्रित किया

जाएगा।प्रारंभ में स्वागत भाषण में अजय श्रीवास्तव नीलू ने कहा कि इस मंदिर

की परिकल्पना स्वर्गीय कैलाश सारंग ने की थी। कायस्थ महासभा के पदाधिकारी

गण द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया गया। प्रारंभ में

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान चंद्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व कैलाश सारंग के चित्र पर माल्यार्पण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें