मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव, सिक्किम के राज्यपाल समेत कई मंत्रियों का प्रयागराज आगमन आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र की शादी के बाद शनिवार को प्रयागराज में भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है।

समाराेह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य के साथ ही प्रदेश सरकार एवं अन्य राज्यों के कई कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, विधायक एवं सांसद के साथ ही उद्योग जगत की हस्तियों का आगमन होगा। यह सभी मंत्री नन्दी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के पुत्र अभिषेक एवं कृष्णिका के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के साथ ही नव दम्पत्ति को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में प्रयागराज पहुंच कर मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित घर जायेंगे। आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिन में करीब 11 बजे नन्दी के घर जाकर वर वधू को विवाह की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देंगे।

महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह के साथ ही कई अन्य मंत्री समाराेह शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें