मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत राजस्थान की बारह

लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे के पहले ही बूथों पर

वोटरों की लंबी कतार लग गई थी। लोकतंत्र के इस उत्सव में आम मतदाताओं के

साथ साथ दोनों राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ

है। पहले चरण के चुनाव में सभी सियासी दलों के दिग्गज अपने मताधिकार का

प्रयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जगतपुरा, जयपुर

स्थित नवोदय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अपना वोट डाला। सीएम

भजनलाल ने प्रदेश की जनता से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि

लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। उन्होंने एक बार फिर से

राजस्थान की सभी पच्चीस सीट जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में

भाजपा गठबंधन चार सौ के पार सीटों पर जीत दर्ज करेगी और राजस्थान में एक

बार फिर से पच्चीस सीटों पर जीतने की हैट्रिक लगेगी। उन्होंने जनता से वोट

करने की अपील करते हुए कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपने

मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख

कर्तव्य भी है।विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आप भी मतदान

अवश्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें