मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक कराएं दुरूस्त: रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चतरालोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का

जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया

में अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किये

जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

रवि कुमार ने मतदान केन्द्र

जागरुकता समूह के सदस्यों की सूची एवं मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए

मतदान केन्द्र जागरुकता समूह एवं स्वयंसेवकों की सूची अलग-अलग तैयार रखने,

मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रह कर

नाम जोड़ने की प्रक्रिया के ससमय निष्पादन, मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए

जाने के बाद अनुपस्थित, विस्थापित एवं मृत (एएसडी) का नाम मतदाता सूची से

हटवाने संबंधित प्रक्रिया ससमय करने का निर्देश दिया।

रवि कुमार ने

दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के निबंधन, मतदान केंद्रों पर रैंप को

दुरुस्त करने, व्हील चेयर की व्यवस्था रखने, स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग

वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय के दीवार पर पुरुष एवं महिला अंकित करने,

शौचालय के रास्तों में साइनेज लगवाने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता

सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी,

पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं वीवीएस एवं वीवीपैट रखने की

व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक

सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान

प्रक्रिया सुगम बनाने का निर्देश दिया।

इन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इचाकगढ़ (उर्दू) के

मतदान केन्द्र संख्या 63, राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय, सिमरिया के

मतदान केन्द्र संख्या 70, राजकीय बुनियादी विद्यालय, सिमरिया के मतदान

केन्द्र संख्या 72 एवं 73 का निरीक्षण किया।

इस दौरान चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें