मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, युवा मतदाताओं से करेंगे संवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, युवा मतदाताओं से करेंगे संवाद

लखनऊ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार और मंगलवार यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जेन-जी से संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया की जानकादी देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप्र की राजधानी लखनऊ पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई। हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं। खासतौर से हमारे बूथ लेवल अधिकारी जो लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझाने और प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए भी कार्यक्रम होंगे।

उल्लेखनीय है कि, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने हाई स्कूल (1979) और इंटरमीडिएट (1981) दोनों में यूपी बोर्ड में टॉप करके शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने हाईस्कूल 1979 में 10 लाख छात्रों में से यूपी बोर्ड में टॉप किया। वहीं 1981 में छह लाख छात्रों में से फिर से यूपी बोर्ड में टॉप किया।----------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें