छिंदवाड़ा: तालाब किनारे बन रहे गोदाम पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

छिंदवाड़ा: तालाब किनारे बन रहे गोदाम पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
छिंदवाड़ा,16 मार्च। ग्राम कुंडाली में ग्रामीणों की अनदेखी कर तालाब के किनारे गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गलत स्थान पर गोदाम बन रहा है जिससे भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके विरोध में मजबूरी में हमें धरने पर बैठना पड़ रहा है। 17 मार्च को हम धरना देंगे।
जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके ने बताया कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम कुंडाली कला में निर्माणाधीन 500 मीट्रिक टन गोदाम तालाब के किनारे बनाया जा रहा है। यहाँ पर किसानों को खाद बीज लेने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेवा सहकारी सोसायटी के प्रशासक ,सेवा सहकारी सोसायटी छिंदवाड़ा के उपायुक्त सहायक संचालक ,कोऑपरेटिव बैंक के इंजीनियर असिस्टेंट बैंक मैनेजर ,सेवा सहकारी सोसायटी कुंडाली कला के प्रबंधक, की मनमानी के कारण 25 गांवों के 5000 किसानों के हितों एवं जनहित को न देखते हुए गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।जिसके विरोध में 17 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे सहायक संचालक उप आयुक्त सेवा सहकारी समिति कार्यालय मोहन नगर छिंदवाड़ा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।उइके ने अपील की है कि सभी किसान भाई बहन अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर आंदोलन को सफल बनावें।





