मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

चेकपोस्ट बैरियर पर चेकिंग के दौरान 3 लाख 40 हजार रुपये बरामद, 45 लाख की अवैध शराब भी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुलिस चुनाव सेल के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने दी जानकारी

मुरादाबाद । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थैतिक सर्विलांस टीम ने

चेकपोस्ट बैरियर पर चेकिंग के दौरान कुन्दरकी और बिलारी में दो लोगों से

कुल 3 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने करीब

45 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब भी जब्त की है।

लोकसभा चुनाव 2024

के तहत मुरादाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव

की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। साथ ही चुनाव

को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन

जोरशोर से कवायद में जुटा है। चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए

प्रशासन ने छह उड़न दस्ता (एफएसटी) और प्रत्येक थाना क्षेत्र के लिए एक-एक

स्थैतिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन किया है। इन टीमों में एक

मजिस्ट्रेट के साथ एक एसआई और चार सिपाही लगाए गए हैं। प्रत्येक टीम में एक

महिला सिपाही भी रखी गई है।

पुलिस चुनाव सेल के नोडल अधिकारी एसपी

ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि एसएसटी टीमें प्रत्येक थाना

क्षेत्र में चेकपोस्ट बैरियर लगाकर नियमित रूप से चेकिंग कर रही हैं। बीते

दिन कुन्दरकी थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही एसएसटी टीम ने एक कार सवार से

दो लाख रुपये बरामद किए। कार सवार उस रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब

नहीं दे सका इसलिए वह रकम जब्त कर ली गई है। इसी तरह बिलारी की एसएसटी टीम

ने भी 1 लाख 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। दोनों मामलों को मिलाकर

कुल 3 लाख 40 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर

आगे उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। धन के प्रवाह को रोकने के साथ ही

पुलिस टीमें अवैध शराब और नशे के सामान की सप्लाई करने वालों की भी धपकड़ कर

रही है।

नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया

कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जिले भर से करीब 45 लाख

रुपये कीमत की अवैध शराब और नशे का सामान बरामद किया गया है। जिन लोगों के

पास से ये सामग्री बरामद हुई है उनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज

कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

इस संबंध में एसएसपी

हेमराज मीणा ने कहा कि पैसे या नशे के सामान से कोई भी व्यक्ति चुनाव को

प्रभावित न कर सके इसके लिए हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं। जो भी धनबल

या अन्य तरीकों से मतदाता को प्रभावित करने की कोशिश करेगा उससे सख्ती से

निपटा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें