घोषित हुए झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर इस लिंक से करें चेक
झारखण्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषित कर दिया है। घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा साइंस स्ट्रीम में इस बार 64 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
नई दिल्ली : JAC 12th Result 2021 Live Update: झारखण्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषित कर दिया है। घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, साइंस स्ट्रीम में इस बार 64 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस प्रकार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) यानि झारखण्ड बोर्ड द्वारा इंटर के नतीजों की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को कर दी गयी है। काउंसिल से प्राप्त जानकारी के आधार पर जैक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा शाम 4.30 बजे की गयी। आधिकारिक घोषणा के बाद झारखण्ड बोर्ड 12वी रिजल्ट 2021 लिंक चेक करने का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया।





