मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल प्रदान करेंगी पदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का 36वां दीक्षांत समारोह तीन सितम्बर को आयोजित होगा। प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल 220 मेधावियों को पदक और 327 को उपाधियां प्रदान करेंगी। दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय को सजाया और संवारा जा रहा है।नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होने वाले 36वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल दो सितम्बर की शाम को ही मेरठ पहुंच जाएंगी। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. नल्लाथम्बी कलैसेल्वी होंगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे।कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और कुलसचिव धीरेंद्र कुमार के अनुसार, दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रविवार को सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। दीक्षांत समारोह में 220 मेधावियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें दो कुलाधिपति स्वर्ण पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दो चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 64 प्रायोजित स्वर्ण पदक और 151 कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।इसके साथ ही 327 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही स्नातक, परास्नातक संस्थागत व व्यक्तिगत के 87765 विद्यार्थियों को भी उपाधि दी जाएगी। राज्यपाल को एनसीसी के 50 कैडेट्स सलामी देंगे। इसके लिए रिहर्सल किया जा चुका है। चार सितम्बर को राज्यपाल मेरठ के ही सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें