मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

सदन में चौधरी चरण सिंह का नहीं होने दूंगा अपमान : धनखड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 10 फरवरी । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत

रत्न दिए जाने को लेकर राज्यसभा में शनिवार को चर्चा चल रही थी। इस बीच

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के अन्य सदस्य हंगामा करने

लगे। इसको देखते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने खड़गे का नाम लेते

हुए कहा कि आप बैठ जाएं, मैं सदन में चौधरी चरण सिंह का अपमान नहीं होने

दूंगा।

धनखड़ ने कहा कि आप को तो प्रसन्नता होनी चाहिए कि चौधरी

साहब को भारत रत्न दिए जाने का फैसला हुआ है लेकिन आप लोग सदन की कार्यवाही

बाधित कर रहे हैं।

सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए केंद्रीय

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने चौधरी साहब का

अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा यह गर्व का

क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से

सम्मानित करने का निर्णय किया है। ये दिन कांग्रेस के लिए जश्न मनाने का

था लेकिन वो चौधरी साहब को अपमानित कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को माफी

मांगनी होगी।

सदन में चर्चा के दौरान आरएलडी के मुखिया चौधर चरण

सिंह के पोते जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला

बहुत बड़ा है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। इस

फैसले से पूरे देश में खुशी का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें