चतरा, धनबाद और गिरिडीह सीट पर एनडीए का सस्पेंस बरकरार, जेडीयू चाहती है चतरा सीट, क्या मिलेगी...?
चतरा, धनबाद और गिरिडीह सीट पर एनडीए का सस्पेंस बरकरार, जेडीयू चाहती है चतरा सीट, क्या मिलेगी...?
रांची: देश में लोकसभा के चुनाव की बिगुल बज गई है। सभी पार्टियां पूरी तरह से मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुए है। पार्टियों ने विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है। बीजेपी ने झारखंड के 14 सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी चतरा, धनबाद और गिरिडीह में सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया है।ऐसे में राजनीति महकमा में कयास लगाया जा रहा है कि गिरिडीह सीट आजसू और जेडीयू के खाते में चतरा जा सकती हैं। गिरीडीह सीट को लेकर यह लगभग तय है कि यह सीट आजसू के कोटे में जाएगी, क्योंकि 2019 में यहां से आजसू ने जीत हासिल की थी।प्रदेश जदयू का कहना है कि बिहार में एनडीए ने गठबंधन का फर्ज निभाते हुए सीटों का बंटवारा किया है।उसी प्रकार झारखंड में भी एनडीए अपना फर्ज निभाए और सीटों का बंटवारा कर जदयू को एक सीट पर लड़ने की सहमति दे। इस बाबत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए स्तर पर अपनी बात रखी है। उम्मीद है की जल्द कुछ निष्कर्ष निकलेगा।हालांकि देखा जाय तो धनबाद और चतरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का शुरू से दबदबा रहा है। पूर्व के इतिहास में चतरा सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने एक बार बाजी मारी है, लेकिन पिछले दो दशक से भारतीय जनता पार्टी का इन दोनों सीट पर कब्जा रहा। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी एक भी सीट नहीं छोड़ेगी और जेडीयू को खाली हाथ ही संतोष करना पड़ेगा।





